वाराणसी।आज विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर शेर मोहम्मद के नेतृत्व में मलेरिया उन्मूलन हेतु एक अभियान चलाया गया जिसमें डॉक्टर शेर मोहम्मद ने बताया कि बुखार आने पर तुरंत किसी भी सरकारी अस्पताल में जाकर जांच करायें और दवा लेने इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जांच और दवा उपलब्ध है। दोनों किसी भी तरह के भ्रांतियां से बचें पूरी तरह से मलेरिया का इलाज संभव है झाड़ फूंक से बचें हमेशा मच्छरदानी का प्रयोग करें आगे आर के यादव ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस मनाया जा रहा है। इस वर्ष विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर इस वर्ष का थीम मलेरिया दिवस का थीम संकल्पित अब हम कर सकते हैं। अब हमें करना ही होगा । भारत से लगभग 80% मलेरिया समाप्ति की ओर जा रहा है लेकिन हम सबको मलेरिया उन्मूलन और समाप्ति की ओर ले जाना है एक चम्मच रुके हुए पानी में भी मच्छर के लार्वा से मलेरिया फैल सकता है। इसलिए कहीं भी रुके हुए पानी को इकट्ठा न होने दे और प्रत्येक रविवार को अपने कुलर की साफ सफाई करके उसके पानी को बदलते रहे लिए हम सब लोग यही संकल्प लें इस अवसर पर डॉक्टर जयंत, अजय राय, कृष्ण कुमार, राजेश चंद्र, मनोज शर्मा, राजकुमार, पंकज गुप्ता, सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के संपूर्ण कर्मचारी मौजूद रहे।
होम
वाराणसी
चर्चा मे
पूर्वांचल
जौनपुर
मिर्जापुर
क्राइम
गाज़ीपुर
आजमगढ़
अयोध्या
खेलकूद
गोरखपुर
व्यापार
लाइव टीवी
लाइव अपडेट्स