वाराणसी पहुंचे केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल
बाबतपुर भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल मंगलवार को वाराणसी पहुंचे।
वे लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर पर उतरे, जहां भाजपा पदाधिकारियों द्वारा उनका स्वागत किया गया।
इस दौरान प्रोटोकॉल प्रभारी एवं भाजपा किसान मोर्चा काशी प्रांत के क्षेत्र उपाध्यक्ष शैलेश पाण्डेय ने मंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।
जानकारी के अनुसार, अर्जुन राम मेघवाल अपने निर्धारित कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए वाराणसी आए हैं।