ट्रेंडिंग | Up वाराणसी

तीन दिन राहत के आसार : काशी देश का 5वां सबसे गर्म शहर, पारा पहुंचा 44.3°C; अगले तीन दिन राहत के आसार

Vivek Kumar

Sat, Apr 25, 2026

73 Views
काशी देश का 5वां सबसे गर्म शहर, पारा पहुंचा 44.3°C; अगले तीन दिन राहत के आसार

वाराणसी। काशी इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। शुक्रवार को वाराणसी देश का पांचवां और उत्तर प्रदेश का दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस वर्ष का अब तक का सबसे अधिक तापमान है। इससे पहले 20 अप्रैल को तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था।

न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर एक बजे से चार बजे तक करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली गर्म हवाओं ने लोगों को झुलसा दिया। हवा में नमी 30 प्रतिशत रही, जिससे उमस भी महसूस हुई।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार महाराष्ट्र के आसपास बने प्रतिचक्रवात के कारण अगले दो से तीन दिन तक गर्मी का असर बना रह सकता है। हालांकि 26 अप्रैल को पश्चिमी यूपी में बारिश की संभावना है, जिसका असर पूर्वांचल तक पड़ सकता है। इससे तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट आ सकती है।

27 अप्रैल के बाद पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार भी जताए गए हैं, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें

ख़बरें और भी हैं...

लाइव टीवी