वाराणसी। हरहुआ सेक्टर नंबर 4 में भगवान श्री परशुराम जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें भावी जिला पंचायत सदस्य सुशील मिश्रा ‘बेटू’ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस दौरान उन्होंने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया और उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय युवा शामिल हुए, जिन्होंने जोश के साथ नारेबाजी करते हुए वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
सुशील मिश्रा ‘बेटू’ ने कहा कि भगवान परशुराम त्याग, साहस और धर्म की रक्षा के प्रतीक हैं, और उनके दिखाए मार्ग पर चलना समाज के लिए प्रेरणादायक है।
कार्यक्रम में युवाओं की भारी उपस्थिति से पूरा क्षेत्र ऊर्जा और भक्ति से सराबोर नजर आया। आयोजकों ने इसे सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने वाला आयोजन बताया।