ट्रेंडिंग | Up वाराणसी

चोरी से बिजली जलाते हो : वाराणसी में रिश्वत लेते JE और लाइनमैन रंगे हाथ गिरफ्तार

Vivek Kumar

Fri, Apr 10, 2026

135 Views
वाराणसी में रिश्वत लेते JE और लाइनमैन रंगे हाथ गिरफ्तार

वाराणसी। भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में एंटी करप्शन टीम ने बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर (JE) और एक लाइनमैन को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई मंडुआडीह क्षेत्र में शिकायत के आधार पर ट्रैप लगाकर की गई।

50 हजार की मांग, 20 हजार में तय हुआ सौदा

मंडुआडीह निवासी शुभम श्रीवास्तव ने शिकायत दर्ज कराई थी कि बकाया बिजली बिल के कारण उनका कनेक्शन काट दिया गया था। समस्या के समाधान के लिए विभाग पहुंचने पर उनकी मुलाकात JE नवनीत यादव से हुई।

आरोप है कि जांच के दौरान JE ने उन्हें धमकाते हुए कहा—“तुम चोरी से बिजली जलाते हो, तुम्हारे खिलाफ FIR होगी।” इसके बाद मामले को निपटाने के नाम पर 50 हजार रुपये की मांग की गई, जो बाद में 20 हजार रुपये पर तय हुई।

लगातार बना रहा दबाव

शिकायतकर्ता ने कुछ समय मांगा, लेकिन JE द्वारा लगातार रिश्वत के लिए दबाव बनाया जाता रहा। परेशान होकर पीड़ित ने एंटी करप्शन टीम से संपर्क किया और पूरी घटना की जानकारी दी।

ऐसे बिछाया गया जाल

एंटी करप्शन टीम ने केमिकल लगे नोट शिकायतकर्ता को देकर तय स्थान—मंडुआडीह पावर हाउस—पर भेजा। वहां JE नवनीत यादव और लाइनमैन लक्ष्मण पहले से मौजूद थे।

जैसे ही शिकायतकर्ता ने रिश्वत की रकम सौंपी, टीम ने मौके पर छापा मारकर दोनों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

बरामद हुई रिश्वत की रकम

तलाशी के दौरान JE की जेब से रिश्वत की रकम बरामद की गई। इसके अलावा कुछ अन्य नकदी भी मिली है, जिसकी जांच जारी है। दोनों आरोपियों को मंडुवाडीह थाने ले जाकर मुकदमा दर्ज किया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

संदेश साफ

वाराणसी में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई से साफ संकेत है कि रिश्वतखोरी में लिप्त अधिकारियों के खिलाफ अब सख्ती से कार्रवाई होगी और उन्हें सीधे जेल का रास्ता दिखाया जाएगा।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें

ख़बरें और भी हैं...

लाइव टीवी

ताज़ा ख़बरें

वीवीआईपी कार्यक्रम की तैयारियों के दृष्टिगत BLW स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते जिलाधिकारी व पुलिस कमिश्नर

चर्चा मे

नारी वंदन बिल पर राजनीति तेज: Smriti Irani का विपक्ष पर हमला, Akhilesh Yadav को दी चुनौती

चर्चा मे

सीबीएसई 10वीं में सेंट अल हनीफ व एस.ए.एच. एजुकेशनल सेंटर का दबदबा, शत-प्रतिशत रहा परिणाम

चर्चा मे

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर और बाबू प्रसिद्ध नारायण सिंह की जयंती पर भव्य समारोह, 51 विभूतियां सम्मानित

चर्चा मे

मनरेगा भुगतान में लंबित करोड़ों रुपये को लेकर प्रधानों में तीव्र आक्रोश, तत्काल भुगतान की सशक्त मांग

चर्चा मे

विधानसभा पिंडरा के ग्राम सभा दीनापुर में गोष्ठी का आयोजन किया गया।

चर्चा मे