Apex Hospital में पूर्वांचल के चिकित्सा क्षेत्र को नई दिशा देते हुए अत्याधुनिक एडवांस्ड रिहैबिलिटेशन सेंटर का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन ऑस्ट्रिया और जर्मनी से आए विशेषज्ञ डॉक्टरों ने किया। इस अवसर पर अस्पताल के चेयरमैन प्रो. डॉ. एस.के. सिंह, निदेशक डॉ. स्वरूप पटेल व डॉ. अंकिता पटेल मौजूद रहे।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार, यह पूर्वांचल का पहला केंद्र है जहां हाईपरबेरिक ऑक्सीजन थेरेपी (HBOT) उपलब्ध होगी। यह तकनीक गंभीर घावों और जटिल बीमारियों के उपचार में उपयोगी मानी जाती है।
केंद्र में पेल्विक फ्लोर थेरेपी, पीडियाट्रिक रिहैब, कैंसर रिहैब, स्पाइन व जोड़ों के दर्द के लिए आधुनिक उपचार की सुविधा भी मिलेगी। निदेशक डॉ. स्वरूप पटेल ने बताया कि उद्देश्य मरीजों को दर्द से राहत देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।