ट्रेंडिंग | Up वाराणसी

इंस्पेक्टर सिंधोरा ने थाना दिवस पर सूनी लोगों की समस्या : प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार त्रिपाठी ने अधिकारियों संग मिलकर क्षेत्र से आए फरियादियों कीसुनी समस्या

बंगा गुप्ता

Sat, Apr 25, 2026

20 Views
प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार त्रिपाठी ने अधिकारियों संग मिलकर क्षेत्र से आए फरियादियों कीसुनी समस्या

वाराणसी सिंधोरा थाना समाधान दिवस: प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार त्रिपाठी ने सुनीं जनसमस्याएं, मौके दो प्रार्थना आया निस्तारण एक भी नहीं हुआ भूमि संबंधित प्रार्थना पत्र को संबंधित लेखपाल को निस्तारण हेतु दे दिया गया है गोमती जोन अंतर्गत सिंधोरा थाने में आज शनिवार 'थाना समाधान दिवस' का आयोजन किया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार त्रिपाठी ने राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर क्षेत्र से आए फरियादियों की समस्याओं को बेहद गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना।निरीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार त्रिपाठी नें न केवल पीड़ितों की शिकायतों को दर्ज किया, बल्कि व्यक्तिगत रुचि लेते हुए कई जटिल मामलों का मौके पर ही शांतिपूर्ण ढंग से निस्तारण कराया। जिन मामलों में कानूनी या तकनीकी पेच थे, उन्हें उन्होंने तत्काल संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।थाना प्रभारी ने स्पष्ट संदेश दिया कि पीड़ितों को न्याय दिलाने में किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उनकी इस त्वरित कार्यशैली और मानवीय दृष्टिकोण की फरियादियों ने जमकर सराहना की। इस दौरान राजस्व कर्मियों को निर्देशित किया गया कि जमीनी विवादों का निष्पक्ष निस्तारण जल्द से जल्द सुनिश्चित करें ताकि कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें

ख़बरें और भी हैं...

लाइव टीवी

ताज़ा ख़बरें