13 साल पुराने छेड़छाड़ केस में वारंटी गिरफ्तार,
कोर्ट में पेश
वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2013 के मुकदमे में गिरफ्तारी अधिपत्र जारी था।
पुलिस के अनुसार माननीय न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चतुर्थ वाराणसी से मुकदमा अपराध संख्या 588/2013, धारा 354ए भादवि से संबंधित गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। इसी क्रम में फूलपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वांछित वारंटी वसंता पुत्र रामधारी, निवासी ग्राम कठिरांव, थाना फूलपुर को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी कार्रवाई उप निरीक्षक रितेश कुमार, चौकी प्रभारी कठिरांव ने पुलिस टीम के साथ की। टीम में हेड कांस्टेबल हरिकेश यादव, कांस्टेबल अक्षय यादव और कांस्टेबल रूपचंद सरोज शामिल रहे।
पुलिस ने बताया कि आरोपी को नियमानुसार हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी की गई और बाद में न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
फूलपुर थाना पुलिस की इस कार्रवाई को पुराने लंबित मामलों में प्रभावी कदम माना जा रहा है। क्षेत्र में फरार आरोपियों और वारंटियों के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जा रहा है, जिसके तहत ऐसे मामलों में तेजी से कार्रवाई की जा रही है।