ट्रेंडिंग | Up वाराणसी

परशुराम जयंती : पिंडरा में हिन्दू युवा वाहिनी ने धूमधाम से मनाई परशुराम जयंती

Vivek Kumar

Sun, Apr 19, 2026

72 Views
पिंडरा में हिन्दू युवा वाहिनी ने धूमधाम से मनाई परशुराम जयंती

पिंडरा, वाराणसी। हिन्दू युवा वाहिनी पिंडरा के रामनगर (अमौत) क्षेत्र में रविवार को भगवान परशुराम जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने परशुराम की प्रतिमा के समक्ष 151 दीप प्रज्वलित कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम की शुरुआत भव्य भगवा ध्वज यात्रा से हुई, जिसमें परशुराम के चित्र के साथ जयघोष करते हुए पूरे गांव का भ्रमण किया गया। यात्रा का समापन गांव के पश्चिम छोर स्थित श्री हनुमान मंदिर प्रांगण में हुआ, जहां धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

हिन्दू युवा वाहिनी के निर्वतमान ब्लॉक अध्यक्ष निर्मल सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री एवं अम्बरीष सिंह भोला के नेतृत्व में काशी सहित पूरे प्रदेश में सनातन धर्म से जुड़े कार्यक्रमों को भव्य रूप से मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से युवाओं में सनातन धर्म के प्रति आस्था और जागरूकता बढ़ रही है।

कार्यक्रम में शुभ नारायण सिंह (नीरज), सौरभ सिंह, राम कुमार पाल (सप्पू), संतोष मिश्रा, शुभम सिंह (बोनी), शिवलोक प्रसाद, मातल राम, विकास कुमार, प्रेम लता देवी, मंजु देवी, संगीता कुमारी, मुकेश राजभर, दिलीप कुमार, कार्तिक पटेल, मुजंय यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें

ख़बरें और भी हैं...

लाइव टीवी

ताज़ा ख़बरें

वाराणसी: प्राणघातक हमले के मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार, एक बाल अपचारी अभिरक्षा में

चर्चा मे

हरहुआ में परशुराम जयंती पर गूंजा जयघोष, सुशील मिश्रा ‘बेटू’ ने किया माल्यार्पण

चर्चा मे

स्मार्ट मीटर बदलने पर लगी रोक, तकनीकी रिपोर्ट तक स्थगित—ऊर्जा विभाग का बड़ा फैसला

चर्चा मे

BHU वाणिज्य संकाय में बौद्धिक संगम: ‘निवेश’ न्यूज़लेटर का विमोचन, वाद-विवाद में छात्रों का दमदार प्रदर्शन

चर्चा मे

वाराणसी में सड़कों का कायाकल्प तेज: नगर आयुक्त का औचक निरीक्षण, CM GRID परियोजना पर सख्त निर्देश

चर्चा मे

काशी पहुंचे बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, भक्तों में उत्साह

चर्चा मे