विजय लक्ष्मी तिवारी
बहराइच, 26 अप्रैल 2026:
स्थानीय पुलिस लाइन बहराइच में रविवार को प्रशिक्षण समाप्ति के उपलक्ष्य में भव्य पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर प्रशिक्षु हिमांशु उर्फ सत्यम तिवारी ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन करते हुए टोली नंबर-7 के कमांडर के रूप में परेड का सफल नेतृत्व किया।
हिमांशु तिवारी की इस उपलब्धि से उनके परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर है। समारोह में उनके बाबा सूर्य नारायण तिवारी सहित बड़े पापा अशोक तिवारी (वरिष्ठ उप-निरीक्षक, थाना राजातालाब, वाराणसी) विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इसके अलावा कार्यक्रम में संतोष तिवारी, सुनीता, सुनील, हीर, विनोद, ममता तिवारी, राम जी तिवारी, भाई श्लोक, शिवम तथा बहनें रोशनी, मानसी व शिवानी भी मौजूद रहीं।
हिमांशु के बड़े भाई आलोक तिवारी, आशुतोष तिवारी, रागिनी तिवारी, गरिमा तिवारी, बहन अंजलि तिवारी व बहनोई ज्ञानेंद्र शुक्ला सहित परिवार के अन्य सदस्यों—अथर्व, पथ, शताक्षी तिवारी और गुड्डू मिश्रा ने भी उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
परेड के दौरान हिमांशु तिवारी को कंधे पर सितारे सजते देख परिजनों की आंखें गर्व से चमक उठीं। उनकी इस सफलता ने न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।