ट्रेंडिंग | Up वाराणसी

आग लगने से लाखों का सामान जल कर नष्ट : रोहनिया थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव में अंडा कार्टून बनाने वाली फैक्ट्री में संदिग्ध परिस्थितियों में आग

बंगा गुप्ता

Tue, Apr 28, 2026

24 Views
रोहनिया थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव में अंडा कार्टून बनाने वाली फैक्ट्री में संदिग्ध परिस्थितियों में आग

आग लगने से लाखों का सामान जल कर नष्ट

रोहनिया/ वाराणसीरोहनिया थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव में अंडा कार्टून बनाने वाली फैक्ट्री में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से लाखों का सामान जलकर हुआ नष्ट मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची। प्राप्त जानकारी के अनुसार फैक्ट्री मालिक वीरेंद्र सिंह पुत्र मुन्ना सिंह निवासी भरतीपुर रामपुर थाना बड़ागांव उनकी फैक्ट्री जगतपुर गांव में अंडा की कार्टून बनाने वाली फैक्ट्री है फैक्ट्री के केयर टेकर पवन कुमार ने बताया कि आज सुबह 5 बजे के आसपास आग की लपटे उठने लगी जिसकी सूचना 112 पुलिस कंट्रोल के साथ-साथ फायर ब्रिगेड को मैंने दी कुछ देर बाद मौके पर दो दमकल की गाड़ियां आकर आग बुझाने का कार्य किया इसके पहले अगल-बगल के ग्रामीणों ने अपनी समरसेबल की पाइप के माध्यम से आग पर काफी नियंत्रण पा लिया था वही ग्रामीणों का कहना था की हवा की गति तेज होती तो रिहायसी मकानों में आग फैलने का भय बना रहता है। केयरटेकर ने बताया लाखों रुपए की क्षति हुई है।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें

ख़बरें और भी हैं...

लाइव टीवी