मोहित अग्रवाल के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन, वाराणसी में प्रशिक्षणरत महिला आरक्षियों की पासिंग आउट परेड का ग्रैंड रिहर्सल उत्साह और अनुशासन के साथ सम्पन्न हुआ। रिहर्सल के बाद महिला प्रशिक्षुओं के सम्मान में “बड़ा खाना” (विशेष भोज) का आयोजन किया गया, जिसने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने महिला आरक्षियों के साथ सहभोज कर उनका उत्साहवर्धन किया और टीम भावना, समर्पण व पारस्परिक सहयोग का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण अवधि हर आरक्षी के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण चरण होती है, जिसमें अनुशासन, कार्यकुशलता और कर्तव्यनिष्ठा का विकास होता है।
उन्होंने महिला आरक्षियों के अनुशासन, उत्कृष्ट कार्यशैली और दायित्वबोध की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान सकारात्मक और प्रेरणादायक माहौल बना रहा, जिससे प्रशिक्षुओं का मनोबल और मजबूत हुआ।
महिला कांस्टेबलों ने भी इसे अपने प्रशिक्षण काल का यादगार अनुभव बताया। यह आयोजन महिला सशक्तिकरण, नेतृत्व विकास और पुलिस परिवार की एकजुटता का प्रतीक बनकर उभरा।
इस अवसर पर शिवहरि मीणा, आलोक प्रियदर्शी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।