ट्रेंडिंग | Up वाराणसी

मानसिक रूप से अस्वस्थ किशोर को परिजनों को सौंपा : फूलपुर पुलिस की सतर्कता से एक मानसिक रूप से अस्वस्थ किशोर को बरामद कर परिजनों को सौंपा

बंगा गुप्ता

Thu, Apr 23, 2026

27 Views
फूलपुर  पुलिस की सतर्कता से एक मानसिक रूप से अस्वस्थ किशोर को बरामद कर  परिजनों को सौंपा

मानसिक रूप से अस्वस्थ किशोर को परिजनों को सौंपा

पिंडरा

फूलपुर पुलिस की सतर्कता से एक मानसिक रूप से अस्वस्थ किशोर को बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। किशोर के मिलने से परिवार में खुशी का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात डायल 112 पर सूचना मिली कि एक किशोर क्षेत्र में भटकता हुआ नजर आ रहा है, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम उसे अपने साथ फूलपुर थाने ले आई। पूछताछ के दौरान किशोर अपना नाम-पता स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रहा था।

पुलिस ने उसके पास मिले मोबाइल फोन के आधार पर जानकारी जुटाई, जिससे उसकी पहचान ग्राम इमिलिया, थाना देवा, जनपद बाराबंकी निवासी के रूप में हुई। इसके बाद थाना देवा से संपर्क कर परिजनों को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही परिजन शुक्रवार सुबह फूलपुर थाने पहुंचे और बताया कि किशोर 20 अप्रैल को दावत में जाने के लिए घर से निकला था, तभी से लापता था। इस संबंध में देवा थाने पर गुमशुदगी की सूचना भी दर्ज कराई गई थी।

किशोर को सकुशल पाकर परिजनों के चेहरे पर राहत और खुशी साफ नजर आई।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें

ख़बरें और भी हैं...

लाइव टीवी