विश्व मलेरिया दिवस पर प्राथमिक विद्यालय बरियासनपुर में जागरुकता एवं गोष्ठी का हुआ आयोजन
चिरईगांव। प्राथमिक विद्यालय बरियासनपुर में विश्व मलेरिया दिवस शनिवार को मलेरिया जागरुकता एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया।
स्वास्थ्य पर्यवेक्षक कमलसेन ने बताया कि विश्व मलेरिया दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों को मलेरिया के प्रभाव से बचाव एवं उसके उपचार के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि अपने आसपास साफ-सफाई व खड्डों में पानी इकट्ठा न होने दें।एन्टीलार्वा दवाओं का छिड़काव करते रहें। प्राथमिक विद्यालय बरियासनपुर में बच्चों के बीच मलेरिया रोग के कारण एवं निवारण के बारे में विस्तार से चर्चा की गयी। उन्हें साफ-सफाई के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में पीएचसी प्रभारी चिरईगांव डाo मनोज कुमार वर्मा,मलेरिया निरीक्षक अनुराग मिश्रा आदि उपस्थित रहे।