चौबेपुर।
क्षेत्र के धौरहरा गांव में पारिवारिक विवाद के चलते महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता अन्नू यादव की तहरीर पर पुलिस ने जेठ विनोद यादव, जेठानी कंचन यादव के अलावा,सुभाष यादव और दुर्गावती देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।आरोप है कि 26 अप्रैल की शाम गाली-गलौज का विरोध करने पर आरोपियों ने महिला को लाठी-डंडों व लात-घूंसों से पीटकर घायल कर दिया। इस दौरान उसकी 10 वर्षीय बेटी भी मारपीट का शिकार हुई।थाना प्रभारी ने वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।