ब्लॉक के सैकड़ो बच्चो को लगाए गए डीपीटी व टीटी के टीके
पिंडरा।
शासन के निर्देश पर 6 व 11 वर्ष के बच्चों को काली खांसी, गला घोटू व टिटनेस से बचाव के लिए पिंडरा ब्लॉक के 37 प्राथमिक व कम्पोजिट स्कूलों में सोमवार को डीपीटी व टीटी का टीकाकरण किया गया।
प्राथमिक विद्यालय जमापुर,अहिराबीर, गड़खड़ा, विन्दा व कम्पोजिट स्कूल शाहपुर में सैकड़ो बच्चो को उक्त रोगों के बचाव से सम्बंधित टिके लगाए गए।
जमापुर में कक्षा एक व कक्षा 5 के कुल 34 बच्चो का टीकाकरण किया गया। इस दौरान टीकाकरण के प्रति जागरूक करने वाली संस्था गीबा की नेहा राय , एएनएम पूजा मौर्य, आंगनवाड़ी कार्यकर्ती रीता देवी, आशा सरिता देवी, उषा देवी व विद्यालय के शिक्षक रहे।
वही पर्यवेक्षक के एआरओ अनिल पांडेय, सुपरवाइजर अभिषेक राय ने टीकाकरण स्थल का निर्देश देते हुए कोल्ड चेन बनाये रखने के साथ टीकाकरण के बाद दिए जाने वाले निर्देश को सभी अभिभावक व बच्चो को देने का निर्देश दिए।