ट्रेंडिंग | Up वाराणसी

बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू : कमिश्नर के आदेश की अवहेलना: जंसा-रामेश्वर मार्ग पर लगा साइड गेज उखाड़ा, बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू

Vivek Kumar

Fri, Apr 17, 2026

10 Views
कमिश्नर के आदेश की अवहेलना: जंसा-रामेश्वर मार्ग पर लगा साइड गेज उखाड़ा, बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू

वाराणसी (जंसा)। पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर भारी वाहनों के प्रवेश पर लगे प्रतिबंध की खुलेआम अनदेखी का मामला सामने आया है। जंसा बाजार स्थित रामेश्वर मार्ग पर लोक निर्माण विभाग द्वारा लगाया गया साइड गेज अज्ञात लोगों द्वारा उखाड़ कर फेंक दिया गया, जिससे प्रतिबंधित मार्ग पर फिर से बड़े वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है।

जानकारी के अनुसार कमिश्नर के आदेश के तहत इस मार्ग पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई थी। आदेश के अनुपालन में लोक निर्माण विभाग ने साइड गेज लगाकर मार्ग को नियंत्रित किया था। लेकिन दो दिन पूर्व एक स्थानीय व्यापारी नेता की मनमानी के चलते उक्त साइड गेज को उखाड़ दिया गया, जिससे नियमों की धज्जियां उड़ती नजर आईं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि साइड गेज हटने के बाद भारी वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई है और परिक्रमा मार्ग की व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

इस संबंध में एसीपी राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि साइड गेज हटाने का कोई आधिकारिक आदेश उनके पास नहीं है। यदि किसी ने इसे उखाड़ा है तो मामले की सूचना परिवहन विभाग को दी जाएगी और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन की सख्ती के बावजूद इस तरह की घटनाएं व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें

ख़बरें और भी हैं...

लाइव टीवी

ताज़ा ख़बरें

नारी वंदन बिल पर राजनीति तेज: Smriti Irani का विपक्ष पर हमला, Akhilesh Yadav को दी चुनौती

चर्चा मे

सीबीएसई 10वीं में सेंट अल हनीफ व एस.ए.एच. एजुकेशनल सेंटर का दबदबा, शत-प्रतिशत रहा परिणाम

चर्चा मे

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर और बाबू प्रसिद्ध नारायण सिंह की जयंती पर भव्य समारोह, 51 विभूतियां सम्मानित

चर्चा मे

मनरेगा भुगतान में लंबित करोड़ों रुपये को लेकर प्रधानों में तीव्र आक्रोश, तत्काल भुगतान की सशक्त मांग

चर्चा मे

विधानसभा पिंडरा के ग्राम सभा दीनापुर में गोष्ठी का आयोजन किया गया।

चर्चा मे

बड़ागांव गांगकला स्थित त्रिपदा पब्लिक स्कूल में सीबीएसई द्वारा जारी परीक्षा का परिणाम 100% रहा।

चर्चा मे