ट्रेंडिंग | Up वाराणसी

हरहरानंद की 76 वे महापरिनिर्वाण दिवस पर भक्तों की भीड : स्वामी हरहरानंद के परिनिर्वाण दिवस पर जुटे भक्त, लिया आशीर्वाद सुबह से लगा रहा तांता, बंटा प्रसाद

बंगा गुप्ता

Sat, Apr 25, 2026

13 Views
स्वामी हरहरानंद के परिनिर्वाण दिवस पर जुटे भक्त, लिया आशीर्वाद सुबह से लगा रहा तांता, बंटा प्रसाद

स्वामी हरहरानंद के परिनिर्वाण दिवस पर जुटे भक्त, लिया आशीर्वाद सुबह से लगा रहा तांता, बंटा प्रसाद*

पिंडरा।स्वामी हरहरानंद महाराज समाधि आश्रम कल्याणकारी सेवा समिति के तत्वाधान में शनिवार को आश्रम परिसर थानारामपुर में स्वामी हरहरानंद की 76 वे महापरिनिर्वाण दिवस पर आश्रम पर भक्तों की भीड़ रही।

महाराज के समाधि स्थल पर सुबह से ही भक्तों की भीड़ रही। समाधि स्थल पर प्रवचन का भी आयोजन किया। जिसको सम्बोधित करते हुए आचार्य प्रमोद महाराज ने कहाकि जीवन मे संस्कार का होना उतना ही जरूरी है जितना की धन की। उन्होंने कहाकि परिवार को संस्कारित होने से धर्म का प्रवाह होता है जो पूरे राष्ट्र के उन्नति में वाहक होता है।

इसके पूर्व समाधि स्थल पर विधिवत पूजन पाठ व भक्तिमय संगीत का आयोजन किया। अंत मे प्रसाद का वितरण किया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों में उपस्थित होकर आशीर्वाद लिया और प्रसाद ग्रहण किया। आश्रम के महंत चंद्रभूषण पांडेय ने भक्तों प्रसाद का वितरण किया।

इस दौरान डॉ शशिकांत सिंह, नक्षत्रधारी सिंह, राजकुमार तिवारी, जयप्रकाश शुक्ला, संतोष शुक्ला, विजय पांडेय, सुरेश पांडेय, अंजनी पांडेय, मुन्ना सिंह, अरुण जायसवाल,संजय गुप्ता, विकास सिंह, हरिशंकर सिंह, अरुण दुबे, राकेश तिवारी समेत सैकड़ो भक्तगण उपस्थित रहे।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें

ख़बरें और भी हैं...

लाइव टीवी

ताज़ा ख़बरें