ट्रेंडिंग | Up वाराणसी

स्थायीकरण की मांग को लेकर कांग्रेस का समर्थन : बीएचयू में संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन, स्थायीकरण की मांग को लेकर कांग्रेस का समर्थन

Vivek Kumar

Wed, Apr 22, 2026

52 Views
बीएचयू में संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन, स्थायीकरण की मांग को लेकर कांग्रेस का समर्थन

वाराणसी।

काशी हिंदू विश्वविद्यालय परिसर में कार्यरत संविदा और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी अपने अधिकारों की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। कर्मचारियों का कहना है कि वर्षों से सेवा देने के बावजूद उन्हें स्थायी नहीं किया गया, जिससे उनका भविष्य असुरक्षित बना हुआ है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने इस मुद्दे पर कर्मचारियों का खुलकर समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि “महामना की बगिया को अपने पसीने से सींचने वाले ये कर्मचारी आज अपने हक की लड़ाई लड़ने को मजबूर हैं। बीएचयू प्रशासन की वादाखिलाफी के खिलाफ इनका शांतिपूर्ण प्रदर्शन इनके अस्तित्व की लड़ाई है।”

अजय राय ने स्पष्ट रूप से कहा कि कांग्रेस पार्टी कर्मचारियों के स्थायीकरण की मांग का पूर्ण समर्थन करती है। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से तानाशाही रवैया छोड़कर तुरंत कर्मचारियों से संवाद करने और उनकी समस्याओं का समाधान निकालने की अपील की।

प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। ऐसे में उन्होंने आंदोलन का रास्ता अपनाया है, ताकि उनकी आवाज प्रशासन तक पहुंच सके।

कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें

ख़बरें और भी हैं...

लाइव टीवी