ट्रेंडिंग | Up वाराणसी

शादी का झांसा देकर युवती को वाराणसी लाकर छोड़ा, : गर्भवती होने का दावा डीसीपी गोमती जोन कार्यालय में शिकायत

बंगा गुप्ता

Sat, Apr 25, 2026

99 Views
गर्भवती होने का दावा डीसीपी गोमती जोन कार्यालय में शिकायत

शादी का झांसा देकर युवती को वाराणसी लाकर छोड़ा,

गर्भवती होने का दावा डीसीपी कार्यालय में शिकायतवाराणसी।मुम्बई के मलाड क्षेत्र की रहने वाली 27 वर्षीय सुचित्रा मंडल ने वाराणसी पुलिस से शिकायत कर आरोप लगाया है कि आजमगढ़ जिले के मेहनगर थाना क्षेत्र के हथौड़ी गांव निवासी 28 वर्षीय राहुल यादव ने खुद को अविवाहित बताकर प्रेम संबंध बनाए, शादी का झांसा दिया और लाखों रुपये लेने के बाद उसे वाराणसी लाकर छोड़कर फरार हो गया।पीड़िता ने बाबतपुर स्थित पुलिस उपायुक्त गोमती जोन कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस उपायुक्त गोमती जोन नीतू कात्यान ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।सुचित्रा मंडल के अनुसार राहुल यादव ओला से जुड़ी टैक्सी चलाता है। मुंबई में दोनों की मुलाकात हुई, जिसके बाद 14 फरवरी 2026 को प्रेम संबंध शुरू हुआ। युवती का आरोप है कि मार्च में राहुल ने शादी का भरोसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। उसने दावा किया कि वह करीब डेढ़ माह की गर्भवती है।पीड़िता के मुताबिक राहुल यादव अलग-अलग बहाने बनाकर उससे करीब साढ़े चार लाख रुपये ले चुका है। 20 अप्रैल को उसे राहुल के पहले से शादीशुदा होने की जानकारी मिली, जिसके बाद दोनों में विवाद हुआ। आरोप है कि राहुल ने समझौते और शादी का आश्वासन देकर उसे कार से सड़क मार्ग से वाराणसी लाया और 23 अप्रैल को बाबतपुर एयरपोर्ट के पास छोड़कर गायब हो गया।युवती का कहना है कि इसके बाद वह मेहनगर थाने पहुंची, जहां राहुल के पिता महेंद्र यादव आए। उन्होंने डेढ़ लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए, लेकिन बाद में भुगतान रुकवा दिया गया।सुचित्रा मंडल ने यह भी आरोप लगाया कि राहुल यादव पहले भी मुंबई में एक अन्य युवती को इसी तरह धोखा दे चुका है। फिलहाल वह आरोपी की गिरफ्तारी और न्याय की मांग कर रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें

ख़बरें और भी हैं...

लाइव टीवी

ताज़ा ख़बरें

DNT यूथ मानवाधिकार, लैंगिक समानता, भूमि अधिकार, इतिहास, सरकारी योजनाओं को लेकर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया

चर्चा मे

स्वामी हरहरानंद के परिनिर्वाण दिवस पर जुटे भक्त, लिया आशीर्वाद सुबह से लगा रहा तांता, बंटा प्रसाद

चर्चा मे

प्राथमिक विद्यालय पिंडरा प्रथम पर छात्र छात्राओं और शिक्षकों को मलेरिया और डेंगू के बारे में जागरूक किया गया।

चर्चा मे

जिला परियोजना अधिकारी दर्शन निषाद नें सम्मानित किया

चर्चा मे

50 बहादुर बेटियों को मिला सम्मान, सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग के बाद सर्टिफिकेट वितरण

चर्चा मे

draft title*विश्व मलेरिया दिवस पर प्राथमिक विद्यालय बरियासनपुर में जागरुकता एवं गोष्ठी का हुआ आयोजन*

चर्चा मे