पिंडरा
मौसमी विमारियोँ से बचाव को लेकर मुसहर बस्ती में चलाया गया संचारी अभियान
जनमित्र न्यास / मानवाधिकार जननिगरानी समिति व स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में चाइल्ड राइट्स एण्ड यू नई दिल्ली के सहयोग से पिंडरा ब्लाक के ग्राम पंचायत जगदीशपुर टोला अहिराबीर मुसहर बस्ती में मौसमी बीमारियों से बचाव को लेकर सामुदायिक बैठक किया गया जिसमें जनमित्र न्यास से गीता मौर्या, विनोद कुमार, संजय राजभर व क्षेत्रीय आशा सीमा द्वारा हिट वेव लू से बचाव को लेकर चर्चा किया गया कि बताया गया कि इतनी तेज धूप व लू से अपने बच्चों को बचा कर रखे बच्चों को बुखार आने पर लापरवाही न करे तुरंत हॉस्पिटल ले जाये चेचक या उल्टी दस्त होने पर आशा एनएम से तुरंत संपर्क करे और बच्चों को ors का घोल बनाकर देते रहे कार्यक्रम में जनमित्र न्यास की टीम व आशा सहित समुदाय की महिलाओं सहित पुरुषों की भागीदारी रही