ट्रेंडिंग | Up वाराणसी

नरपतपुर में हनुमान जी की मूर्ति स्थापना, : चौबेपुर।क्षेत्र के नरपतपुर के चुहरपुर में श्री हनुमान जी की मूर्ति स्थापना बिधि-विधान के साथ संपन्न

बंगा गुप्ता

Thu, Apr 23, 2026

10 Views
चौबेपुर।क्षेत्र के नरपतपुर के चुहरपुर में श्री हनुमान जी की मूर्ति स्थापना बिधि-विधान के साथ संपन्न

नरपतपुर में हनुमान जी की मूर्ति स्थापना, भंडारे का भव्य आयोजन

चौबेपुर।

क्षेत्र के नरपतपुर के चुहरपुर में श्री हनुमान जी की मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम विधि-विधान के साथ सकुशल संपन्न हुआ। इस अवसर पर शाम के समय भंडारे का भी भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया।

प्राण प्रतिष्ठा का विधिवत आयोजन पंडित अनिल पाठक द्वारा कराया गया। कार्यक्रम से पूर्व मूर्ति को पूरे ग्राम सभा में श्रद्धापूर्वक भ्रमण कराया गया, जिसमें महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।

मंदिर निर्माण एवं मूर्ति स्थापना से गांव में हर्ष और उल्लास का माहौल है। आयोजन को सफल बनाने में प्रेम प्रकाश उर्फ मंटू यादव, अभिषेक यादव, मंगरू यादव, कल्लू यादव, लालता यादव, राजेश यादव, सुभाष यादव, चिट्टू, विशाल, अनीश, सियाराम, बब्बू सहित समस्त ग्रामवासियों का सराहनीय योगदान रहा।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें

ख़बरें और भी हैं...

लाइव टीवी