बेल तोड़ने के बात पर हुई मारपीट भाई-बहन घायल
बड़ागांव वाराणसी थानाक्षेत्र के खररिया खास गांव में बृहस्पतिवार को मामूली बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट होने लगा जिसमें एक पक्ष के पति पत्नी ने दुसरे पक्ष के भाई बहन को दांतों से काट काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल पक्ष ने आरोपियों के विरुद्ध स्थानीय थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उपरोक्त गांव में बिजली के तार हटाने तथा बेल तोड़ने के विवाद को लेकर कहासुनी होते होते वाद विवाद होने लगा जिसमें एक पक्ष के छेदी पटेल और उनकी पत्नी उषा ने विपक्ष के अभिषेक पटेल और उसकी बहन मीना को दांत से कई जगह काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों घायलों का उपचार स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया।