गाली-गलौज के विरोध करने पर महिला व परिजनों से मारपीट में पांच पर केस दर्ज
चौबेपुर।
बराई गांव में रविवार शाम गाली-गलौज का विरोध करने पर एक महिला व उसके परिजनों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही अरुण कुमार व उसके परिजनों ने संजना, उसकी मां धर्मशीला देवी और बहन शशिकला को लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया तथा जान से मारने की धमकी दी।थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि तहरीर के अनुसार आरोपियों को सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है