परीक्षा देने निकली युवती हुई गुम
पिंडरा।
फूलपुर थाना क्षेत्र के करखियांव निवासिनी परीक्षा देने निकली बीएससी की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। काफी खोजबीन के बाद पुलिस ने गुमसुदगी दर्ज कराई।
पुलिस को दिए तहरीर में भाई जिंतेंद्र चौधरी ने बताया कि मेरी बहन करखियांव स्थित एक कॉलेज में बीएससी की परीक्षा देने शुक्रवार को सुबह 10 बजे गई। लेकिन वापस नही लौटी। काफी खोजबीन के बाद रविवार को फूलपुर पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमसुदगी दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी ।