ट्रेंडिंग | Up वाराणसी

नारी शक्ति बंदन में पहुंचे बीएसए वाराणसी : शनिवार को आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के दौरान बीएसए अनुराग श्रीवास्तव

बंगा गुप्ता

Sat, Apr 18, 2026

22 Views
शनिवार को आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के दौरान बीएसए अनुराग श्रीवास्तव

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में पहुचे बीएसए, किया अवलोकन

पिंडरा।

पिंडरा विकास खण्ड के कंपोजिट स्कूल रमईपट्टी के प्रांगण में शनिवार को आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के दौरान बीएसए अनुराग श्रीवास्तव पहुचकर छात्राओ का उत्साह बढ़ावा और अवलोकन किया।

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत आयोजित विविध गतिविधियों जैसे वाद विवाद के अंतर्गत नारी शक्ति वंदन का भावी पीढ़ी पर प्रभाव, निबंध लेखन के अंतर्गत सशक्त नारी समृद्ध भारत, नारी शक्ति पर पोस्टर मेकिंग, रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण,स्काउट/ गाइड प्रस्तुति,योगासन की विविध गतिविधियां, महिला विभूतियों पर प्रस्तुती के बीच बीएसए अनुराग श्रीवास्तव पहुच गए। उन्होंने कक्षा 6 में विज्ञान अध्यापक धर्मराज सिंह की कक्षा का प्रशंसनीय अवलोकन किया। तत्पश्चात 70% से अधिक उपस्थित वाली छात्राओं की माताओं के सम्मान कार्यक्रम में लगी शिक्षिका श्रीमती अंजुम, श्रीमती स्नेहा श्रीवास्तव एवं श्रीमती प्रतिमा देवी के कार्यों की प्रशंसा की। इसी क्रम में आत्मरक्षा एवं योगासन कैंप में छात्राओं को प्रशिक्षित कर रहे स्टेट अवॉर्डी शिक्षक और प्रशिक्षक कमलेश कुमार पाण्डेय एवं खेल अनुदेशक जय हिंद कनौजिया के प्रयासों को देखा और छात्राओं से आत्मरक्षा के स्टेप की जानकारी लेते हुए राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता की प्रतिभागी खिलाड़ियों से भी मिले। अंत में प्रधानाध्यापक क्षितिश कुमार दीक्षित को किचन के पास स्वच्छता को और बेहतर बनवाने के लिए कुछ आवश्यक निर्माण कार्य कराने व विद्यालय में ट्रांजिशन रजिस्टर को अपडेट करने का भी निर्देश दिया।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें

ख़बरें और भी हैं...