ट्रेंडिंग | Up वाराणसी

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, भक्तों में उत्साह : काशी पहुंचे बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, भक्तों में उत्साह

Vivek Kumar

Sun, Apr 19, 2026

32 Views
काशी पहुंचे बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, भक्तों में उत्साह

वाराणसी। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री रविवार को काशी पहुंचे, जहां उनके आगमन को लेकर भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला।

मिली जानकारी के अनुसार, शास्त्री दोपहर बाद बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे, जहां से वे सीधे रथयात्रा क्षेत्र के लिए रवाना हुए। यहां उन्होंने एक प्रतिष्ठान के उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लिया।

इसके बाद उनका कार्यक्रम शहर के विभिन्न स्थानों पर तय रहा। बताया जा रहा है कि वे श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के प्रधान अर्चक के आवास महमूरगंज भी पहुंचे, जहां धार्मिक चर्चा एवं भेंट का कार्यक्रम हुआ।

सूत्रों के अनुसार, अपने वाराणसी प्रवास के दौरान शास्त्री अपने कुछ शिष्यों से भी मुलाकात कर सकते हैं। शहर में उनके आगमन को लेकर अनुयायियों में भारी उत्साह रहा और कई स्थानों पर स्वागत की तैयारियां की गईं।

धार्मिक कार्यक्रमों और कथाओं के लिए देशभर में प्रसिद्ध धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दौरे को लेकर प्रशासन भी सतर्क रहा, क्योंकि उनके कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें

ख़बरें और भी हैं...

लाइव टीवी

ताज़ा ख़बरें

वाराणसी: प्राणघातक हमले के मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार, एक बाल अपचारी अभिरक्षा में

चर्चा मे

हरहुआ में परशुराम जयंती पर गूंजा जयघोष, सुशील मिश्रा ‘बेटू’ ने किया माल्यार्पण

चर्चा मे

स्मार्ट मीटर बदलने पर लगी रोक, तकनीकी रिपोर्ट तक स्थगित—ऊर्जा विभाग का बड़ा फैसला

चर्चा मे

BHU वाणिज्य संकाय में बौद्धिक संगम: ‘निवेश’ न्यूज़लेटर का विमोचन, वाद-विवाद में छात्रों का दमदार प्रदर्शन

चर्चा मे

वाराणसी में सड़कों का कायाकल्प तेज: नगर आयुक्त का औचक निरीक्षण, CM GRID परियोजना पर सख्त निर्देश

चर्चा मे

नेहिया गांव में झंडा विवाद के बाद सख्त सुरक्षा, सात थानों की फोर्स तैनात—स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में

चर्चा मे