ट्रेंडिंग | Up वाराणसी

पृथ्वी दिवस पर छात्रों को दिया प्रेरक सँदेश : इको क्लब के सक्रिय सदस्यों ने पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण के प्रति जागरूक किया।

बंगा गुप्ता

Wed, Apr 22, 2026

33 Views
इको क्लब के सक्रिय सदस्यों ने पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण के प्रति जागरूक किया।

इको क्लब के बैनर तले पृथ्वी दिवस पर छात्रों दिया प्रेरक संदेश

पिंडरा।

कंपोजिट स्कूल रमईपट्टी पिण्डरा के प्रांगण में प्रधानमंत्री के पहल पर गठित इको क्लब के सक्रिय सदस्यों ने पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण के प्रति जागरूक किया।

कक्षा 8 के छात्र रवि ने अपनी चिन्ता से अवगत कराते हुए कहा कि आज के समय में बढ़ता प्रदूषण, वनों की कटाई, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संसाधनों का अत्यधिक दोहन पृथ्वी के लिए गंभीर खतरा बन चुका है। कुमुद कक्षा 8 ने

पृथ्वी को अपना परिवार बताते हुए इसे एकमात्र घर बताया, जहाँ जीवन संभव है। यदि हम इसे नुकसान पहुँचाते रहेंगे, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन कठिन हो जाएगा। सुनैना कक्षा 8 ने अपनी बात रखते हुए कहा कि हमें अपने दैनिक जीवन में छोटे-छोटे कदम उठाने चाहिए, जैसे पेड़ लगाना, पानी और बिजली की बचत करना, प्लास्टिक का कम उपयोग करना और कचरे का सही निपटान करना। कार्यक्रम आयोजक विद्यालय के स्टेट अवॉर्डी शिक्षक कमलेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि धरती सीमित है, संसाधन सीमित है अतः हमें अपने उपभोग की प्रवृत्ति को भी सीमित करना होगा।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें

ख़बरें और भी हैं...

लाइव टीवी