बड़ागांव वाराणसी
बड़ागांव पुलिस ने गैर-जमानती वारंट (NBW) में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई माननीय न्यायालय एसीजेएम (JD)-04, वाराणसी के आदेश पर सोमवार को की गई।
पुलिस के मुताबिक, वर्ष 2012 में दर्ज मुकदमे के आरोपी अजय यादव (43), पुत्र दूधनाथ यादव, निवासी ग्राम खररिया खास, थाना बड़ागांव, लंबे समय से फरार चल रहा था। न्यायालय में पेश न होने के कारण उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था।
दबिश देकर पकड़ा आरोपी
थाना बड़ागांव पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए दबिश दी और आरोपी को उसके क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे नियमानुसार हिरासत में लेकर आगे की विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
आगे की कार्रवाई जारी
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।