ट्रेंडिंग | Up वाराणसी

बाइक की टक्कर से महिला की मौत, चालक गंभीर : फूलपुर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई,

बंगा गुप्ता

Thu, Apr 23, 2026

43 Views
फूलपुर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई,

बाइक की टक्कर से महिला की मौत, चालक गंभीर

पिंडरा।

फूलपुर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम डिग्घी (करखियाव) निवासी उर्मिला देवी (पत्नी सुबाष सरोज) बुधवार रात करीब पौने 9 बजे गेल सीएनजी पंप के सामने से हाईवे की ओर जा रही थी। इसी दौरान जौनपुर की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला और बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर दोनों को दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उर्मिला देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं बाइक सवार की हालत नाजुक बनी हुई है।

मृतका के पति सुबाष सरोज राजगीर मिस्त्री का कार्य करते हैं। परिवार में चार बेटे और एक बेटी हैं। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

औद्योगिक चौकी के उपनिरीक्षक आकाश गोंड ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है घायल बाइक सवार के होश न आने से उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें

ख़बरें और भी हैं...

लाइव टीवी