प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में भाग लेने जायेंगी 688 महिलाएं
चिरईगांव। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बरेका में आयोजित 28 अप्रैल के कार्यक्रम में भाग लेने हेतु विकास खण्ड से विभिन्न योजनाओं से जुड़ी 688 महिला लाभार्थी जायेंगी।उनको उनके घर के पास से कार्यक्रम स्थल तक ले जाने और वापस घर पहुंचाने तक के लिए बस की व्यवस्था की गयी है।
राष्ट्रीय आजीविका मिशन कार्यक्रम के तहत गठित समूह की 450 महिलाओं, स्वास्थ्य विभाग से 238 आशा कार्यकर्ता कार्यक्रम में जायेंगी। इसके लिए 12 महिला सफाईकर्मी और 8 पुरुष सफाईकर्मी भी उनके साथ जायेगें।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बगैर ड्रेस कार्यक्रम में पहुंचने का डाला जा रहा दबाव
प्रधानमंत्री के बरेटा में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने हेतु बालविकास के द्वारा संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों पर तैनात आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को बिना ड्रेस के पहुंचने का दबाव विभागीय अधिकारी, कर्मचारी डाल रहे हैं।
इस बाबत विभाग की ओर से कोई लिखित निर्देश भी नहीं जारी है। विभाग में तैनात मुख्य सेविका आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मोबाइल पर मैसेज के माध्यम से कार्यक्रम में अवश्य पहुंचने की चेतावनी भी दे रही हैं। वहीं विभागीय जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी साधे बैठे हैं।...