ट्रेंडिंग | Up वाराणसी

50 बहादुर बेटियों को मिला सम्मान : 50 बहादुर बेटियों को मिला सम्मान, सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग के बाद सर्टिफिकेट वितरण

दिलीप मिश्रा

Sat, Apr 25, 2026

8 Views
50 बहादुर बेटियों को मिला सम्मान, सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग के बाद सर्टिफिकेट वितरण

जौनपुर मिशन वीरांगना खेल शिक्षा ट्रस्ट द्वारा आयोजित 8 दिवसीय सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर आज नेवादा स्थित अभिनव पब्लिक इंटर कॉलेज में 50 बेटियों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान पूरे कार्यक्रम में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला भाजपा महामंत्री पीयूष गुप्ता उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में मिशन वीरांगना ट्रस्ट की अध्यक्ष शिवानी मिश्रा ने शिरकत की। अतिथियों ने बेटियों के आत्मविश्वास और साहस की सराहना करते हुए उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस कार्यक्रम का आयोजन मिशन वीरांगना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण मिश्रा द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा लगातार ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनका उद्देश्य बेटियों को जागरूक, आत्मनिर्भर और निर्भय बनाना है। उन्होंने कहा कि हर सप्ताह इस तरह के बड़े कार्यक्रमों के माध्यम से अधिक से अधिक बेटियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जा रहे हैं।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें

ख़बरें और भी हैं...

लाइव टीवी

ताज़ा ख़बरें

DNT यूथ मानवाधिकार, लैंगिक समानता, भूमि अधिकार, इतिहास, सरकारी योजनाओं को लेकर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया

चर्चा मे

गर्भवती होने का दावा डीसीपी गोमती जोन कार्यालय में शिकायत

चर्चा मे

स्वामी हरहरानंद के परिनिर्वाण दिवस पर जुटे भक्त, लिया आशीर्वाद सुबह से लगा रहा तांता, बंटा प्रसाद

चर्चा मे

प्राथमिक विद्यालय पिंडरा प्रथम पर छात्र छात्राओं और शिक्षकों को मलेरिया और डेंगू के बारे में जागरूक किया गया।

चर्चा मे

जिला परियोजना अधिकारी दर्शन निषाद नें सम्मानित किया

चर्चा मे

draft title*विश्व मलेरिया दिवस पर प्राथमिक विद्यालय बरियासनपुर में जागरुकता एवं गोष्ठी का हुआ आयोजन*

चर्चा मे