ट्रेंडिंग | Up वाराणसी

चार घंटे बाद बुझी आग : पराली की चिंगारी से 14 घर खाक, दो मासूम झुलसीं; चार घंटे बाद बुझी आग

Vivek Kumar

Thu, Apr 23, 2026

57 Views
पराली की चिंगारी से 14 घर खाक, दो मासूम झुलसीं; चार घंटे बाद बुझी आग

धीना (चंदौली)। धीना थाना क्षेत्र के तम्मागढ़ गांव में बुधवार दोपहर पराली से निकली चिंगारी ने भारी तबाही मचा दी। तेज हवाओं के चलते आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और 14 कच्चे घर जलकर खाक हो गए। हादसे में दो मासूम बच्चियां झुलस गईं, जबकि चार बकरियों की मौत हो गई। दो किलोमीटर दूर से पहुंची आग

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे जलालपुर–रहपुरी के पास खेतों में झाड़-झंखाड़ जलाया जा रहा था। हवा तेज होने के कारण आग की चिंगारी करीब दो किलोमीटर दूर तम्मागढ़ गांव तक पहुंच गई और वहां रखी पराली में आग पकड़ ली।

दो बच्चियां झुलसीं

दोपहर करीब 2 बजे गांव में अचानक आग फैलने लगी। अफरा-तफरी के बीच लोग घर छोड़कर बाहर भागे। इस दौरान खुशबू (4) और उजाला (3) आग की चपेट में आकर झुलस गईं।

घर-गृहस्थी और वाहन जलकर राख

आग इतनी भीषण थी कि

  • 14 कच्चे घर पूरी तरह जल गए

  • घरों में रखा सारा सामान राख हो गया

  • दो मोटरसाइकिलें भी जल गईं

  • चार बकरियों की मौत हो गई

पीड़ितों में सचनु राम, ज्वाला राम, बब्बन, अशोक, श्रीकृष्ण, रूपचंद, रामनरेश, मोती, गंगा, धर्मेंद्र, सक्कन, श्याम, चंद्रावती और उमाशंकर शामिल हैं।

चार घंटे की मशक्कत के बाद काबू

सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया

प्रशासन ने लिया जायजा

लेखपाल अविनाश पांडेय ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया। पीड़ितों को राहत दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।


यह घटना एक बार फिर पराली और खेतों में आग लगाने के खतरों को उजागर करती है। थोड़ी सी लापरवाही पूरे गांव के लिए भारी पड़ सकती है।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें

ख़बरें और भी हैं...

लाइव टीवी