ट्रेंडिंग | Up वाराणसी

शौचालय के पास खड़े कबाड़ वाहन बने परेशानी, लोगों में आक्रोश

Vivek Kumar

Mon, Nov 24, 2025

39 Views
शौचालय के पास खड़े कबाड़ वाहन बने परेशानी, लोगों में आक्रोश

सतहरिया। औद्योगिक क्षेत्र सतहरिया में सीडा द्वारा बनाए गए शौचालय व स्नानघर परिसर में पुलिस की ओर से दुर्घटनाग्रस्त और चालानशुदा वाहनों को खड़ा कर दिया गया है। इससे परिसर में गंदगी फैल रही है और शौचालय उपयोग करने वाले लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। कई वाहन वर्षों से खड़े-खड़े कबाड़ में तब्दील हो चुके हैं, जिनसे दुर्गंध फैलने लगी है।

उद्यमियों का कहना है कि वे कई बार इन कबाड़ वाहनों को हटाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन अब तक किसी ने ध्यान नहीं दिया। आईआईए अध्यक्ष बृजेश कुमार यादव, गुलाब चंद्र पांडेय, श्याम शंकर पांडेय और सुनील यादव ने जिला प्रशासन से तत्काल वाहनों को हटवाने की मांग की है।

सीडा प्रबंधक (सिविल) मोहम्मद शारिक हबीब ने बताया कि पुलिस चौकी प्रभारी से वाहनों को हटाने के लिए कहा गया है, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं मुंगराबादशाहपुर थाना प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं थी। उन्होंने बताया कि वे हाल ही में कार्यभार संभाले हैं और जल्द ही स्थिति को सुधरवाया जाएगा।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें

ख़बरें और भी हैं...

लाइव टीवी

ताज़ा ख़बरें

नारी वंदन बिल पर राजनीति तेज: Smriti Irani का विपक्ष पर हमला, Akhilesh Yadav को दी चुनौती

चर्चा मे

सीबीएसई 10वीं में सेंट अल हनीफ व एस.ए.एच. एजुकेशनल सेंटर का दबदबा, शत-प्रतिशत रहा परिणाम

चर्चा मे

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर और बाबू प्रसिद्ध नारायण सिंह की जयंती पर भव्य समारोह, 51 विभूतियां सम्मानित

चर्चा मे

मनरेगा भुगतान में लंबित करोड़ों रुपये को लेकर प्रधानों में तीव्र आक्रोश, तत्काल भुगतान की सशक्त मांग

चर्चा मे

विधानसभा पिंडरा के ग्राम सभा दीनापुर में गोष्ठी का आयोजन किया गया।

चर्चा मे

बड़ागांव गांगकला स्थित त्रिपदा पब्लिक स्कूल में सीबीएसई द्वारा जारी परीक्षा का परिणाम 100% रहा।

चर्चा मे