ट्रेंडिंग | Up वाराणसी

भदोही में गांजा तस्करी पर पुलिस का बड़ा वार, 22 लाख का मादक पदार्थ बरामद

Vivek Kumar

Sat, Dec 27, 2025

7 Views
भदोही में गांजा तस्करी पर पुलिस का बड़ा वार, 22 लाख का मादक पदार्थ बरामद

दो तस्कर गिरफ्तार, Kia Carens कार व फर्जी नंबर प्लेटें जब्त

भदोही।
जनपद भदोही में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चौरी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में चेकिंग के दौरान गांजा तस्करी में लिप्त दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 22 लाख रुपये कीमत का 01 कुन्तल 880 ग्राम अवैध गांजा, तस्करी में प्रयुक्त Kia Carens कार तथा 04 फर्जी नंबर प्लेट बरामद की हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी भदोही राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना चौरी पुलिस टीम ने मिर्जामुराद–भदोही मार्ग स्थित अठगोड़वा पुलिया के पास चेकिंग के दौरान वाहन को रोककर दोनों अभियुक्तों को पकड़ा। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान रसान्त पटेल (29 वर्ष) निवासी अमवां कला (भवानीपुर मजरा) तथा अनुराग पटेल (27 वर्ष) निवासी पचपटिया, थाना चौरी के रूप में हुई है।

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे उड़ीसा से गांजा लाकर वाराणसी होते हुए भदोही की ओर जा रहे थे। पुलिस से बचने के लिए वाहन की नंबर प्लेट बार-बार बदली जा रही थी। गांजा चार बोरियों में भरकर कार की पिछली सीटें मोड़कर छिपाया गया था। तलाशी के दौरान कुल 97 बंडलों में पैक अवैध गांजा बरामद किया गया।

इस संबंध में थाना चौरी पर मु0अ0सं0-202/2025, धारा 318(4)/319(2) बीएनएस एवं 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया गया है। वहीं तस्करी में प्रयुक्त कार को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के अंतर्गत सीज कर दिया गया है।

पुलिस के अनुसार इस मामले में अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी है, जिनमें वाहन स्वामी युवराज सिंह सहित तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्ध शामिल हैं। पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ते हुए आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें

ख़बरें और भी हैं...

लाइव टीवी

ताज़ा ख़बरें

वीवीआईपी कार्यक्रम की तैयारियों के दृष्टिगत BLW स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते जिलाधिकारी व पुलिस कमिश्नर

चर्चा मे

नारी वंदन बिल पर राजनीति तेज: Smriti Irani का विपक्ष पर हमला, Akhilesh Yadav को दी चुनौती

चर्चा मे

सीबीएसई 10वीं में सेंट अल हनीफ व एस.ए.एच. एजुकेशनल सेंटर का दबदबा, शत-प्रतिशत रहा परिणाम

चर्चा मे

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर और बाबू प्रसिद्ध नारायण सिंह की जयंती पर भव्य समारोह, 51 विभूतियां सम्मानित

चर्चा मे

मनरेगा भुगतान में लंबित करोड़ों रुपये को लेकर प्रधानों में तीव्र आक्रोश, तत्काल भुगतान की सशक्त मांग

चर्चा मे

विधानसभा पिंडरा के ग्राम सभा दीनापुर में गोष्ठी का आयोजन किया गया।

चर्चा मे