ट्रेंडिंग | Up वाराणसी

जौनपुर हत्याकांड का खुलासा खुटहन पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाई जनसेवा केंद्र संचालक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

Vivek Kumar

Mon, Dec 29, 2025

32 Views
जौनपुर हत्याकांड का खुलासा खुटहन पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाई जनसेवा केंद्र संचालक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर। थाना खुटहन पुलिस ने ग्राम पनौली में हुई जनसेवा केंद्र संचालक की हत्या की घटना का महज 48 घंटे में सफल अनावरण कर सराहनीय कार्य किया है। पुलिस ने इस मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त ईंट, मृतक का मोबाइल फोन, दुकान की चाबियां और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 26 दिसंबर 2025 को ग्राम पनौली निवासी 60 वर्षीय फूलचंद उर्फ सेवाराम पासवान, जो गांव की सड़क पर यूनियन बैंक से संबद्ध ग्राहक सेवा केंद्र (जनसेवा केंद्र) का संचालन करते थे, की दुकान के अंदर सिर पर गंभीर चोट लगने से मृत्यु हो गई थी। घटना की सूचना पर परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना खुटहन में अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई थी।

जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने वनुआडीह तिराहे से राजेश यादव और अंकित गुप्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि पंचायत चुनाव को लेकर पुरानी राजनीतिक रंजिश के चलते मृतक से विवाद हुआ था। विवाद के दौरान आवेश में आकर ईंट से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। इसके बाद दोनों ने दुकान का शटर बंद किया और मोटरसाइकिल से फरार हो गए, साथ ही साक्ष्य छिपाने का प्रयास भी किया।

पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त ईंट का टुकड़ा, मृतक का मोबाइल फोन, दुकान की चाबियां तथा मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना खुटहन में बीएनएस की धारा 103(1) के अंतर्गत विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्र में शांति का माहौल है तथा लोगों ने राहत की सांस ली है।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें

ख़बरें और भी हैं...

लाइव टीवी

ताज़ा ख़बरें

नारी वंदन बिल पर राजनीति तेज: Smriti Irani का विपक्ष पर हमला, Akhilesh Yadav को दी चुनौती

चर्चा मे

सीबीएसई 10वीं में सेंट अल हनीफ व एस.ए.एच. एजुकेशनल सेंटर का दबदबा, शत-प्रतिशत रहा परिणाम

चर्चा मे

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर और बाबू प्रसिद्ध नारायण सिंह की जयंती पर भव्य समारोह, 51 विभूतियां सम्मानित

चर्चा मे

मनरेगा भुगतान में लंबित करोड़ों रुपये को लेकर प्रधानों में तीव्र आक्रोश, तत्काल भुगतान की सशक्त मांग

चर्चा मे

विधानसभा पिंडरा के ग्राम सभा दीनापुर में गोष्ठी का आयोजन किया गया।

चर्चा मे

बड़ागांव गांगकला स्थित त्रिपदा पब्लिक स्कूल में सीबीएसई द्वारा जारी परीक्षा का परिणाम 100% रहा।

चर्चा मे