ट्रेंडिंग | Up वाराणसी

जौनपुर में सनसनी : नकाबपोश बदमाशों की अंधाधुंध फायरिंग, युवक गंभीर

Vivek Kumar

Mon, Sep 8, 2025

13 Views
जौनपुर में सनसनी : नकाबपोश बदमाशों की अंधाधुंध फायरिंग, युवक गंभीर

जौनपुर के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के उडली गांव में रविवार रात उस समय दहशत फैल गई जब बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय निवासी लालता यादव का पुत्र योगेंद्र उर्फ हसनु (40) घर से महज़ 150 मीटर दूर किसी से बातचीत कर रहा था, तभी बदमाश पहुंचे और गोलियों की बौछार कर दी। गोली लगने से युवक के कंधे और पेट में गंभीर चोट आई है। परिजनों की मदद से उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने रेफर कर दिया।

पुलिस को मौके से एक खोखा भी मिला है। थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और बदमाशों की तलाश तेज़ कर दी गई है।

घटना ने गांव में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें

ख़बरें और भी हैं...

लाइव टीवी

ताज़ा ख़बरें

वीवीआईपी कार्यक्रम की तैयारियों के दृष्टिगत BLW स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते जिलाधिकारी व पुलिस कमिश्नर

चर्चा मे

नारी वंदन बिल पर राजनीति तेज: Smriti Irani का विपक्ष पर हमला, Akhilesh Yadav को दी चुनौती

चर्चा मे

सीबीएसई 10वीं में सेंट अल हनीफ व एस.ए.एच. एजुकेशनल सेंटर का दबदबा, शत-प्रतिशत रहा परिणाम

चर्चा मे

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर और बाबू प्रसिद्ध नारायण सिंह की जयंती पर भव्य समारोह, 51 विभूतियां सम्मानित

चर्चा मे

मनरेगा भुगतान में लंबित करोड़ों रुपये को लेकर प्रधानों में तीव्र आक्रोश, तत्काल भुगतान की सशक्त मांग

चर्चा मे

विधानसभा पिंडरा के ग्राम सभा दीनापुर में गोष्ठी का आयोजन किया गया।

चर्चा मे