ट्रेंडिंग | Up वाराणसी

जौनपुर में बड़ा खुलासा: MDMA बनाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार, 1 करोड़ की ड्रग्स बरामद

Vivek Kumar

Tue, Oct 28, 2025

40 Views
जौनपुर में बड़ा खुलासा: MDMA बनाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार, 1 करोड़ की ड्रग्स बरामद

जौनपुर पुलिस ने बरसठी थाना क्षेत्र में एक अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस और एसओजी, स्वाट व गामा टीम की संयुक्त कार्रवाई में 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जो घर में ही अवैध रूप से एम.डी.एम.ए. (MDMA) ड्रग तैयार कर रहे थे।

छापेमारी में पुलिस ने 300 ग्राम तैयार MDMA, बनाने की सामग्री जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग ₹1 करोड़, ₹1.10 लाख नकद, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू और स्विफ्ट डिजायर कार (UP50 BW 9880) बरामद की है।

मुख्य अभियुक्त अभीत तिवारी ने पूछताछ में बताया कि उसे MDMA बनाने का ज्ञान उसके चाचा से मिला, जो केमिकल इंजीनियर हैं। वह ड्रग की सप्लाई मुम्बई और हरियाणा सहित कई राज्यों में करता था।
गिरफ्तार अभियुक्त:
1️⃣ संतोष तिवारी
2️⃣ अभीत तिवारी
3️⃣ अंकित तिवारी — तीनों निवासी ग्राम पाली, थाना बरसठी, जौनपुर।

इनके खिलाफ NDPS Act की धारा 8/22 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने गिरफ्तारी करने वाली टीम को उत्कृष्ट कार्य के लिए ₹10,000 पुरस्कार देने की घोषणा की है।

पुलिस की यह कार्रवाई मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें

ख़बरें और भी हैं...

लाइव टीवी

ताज़ा ख़बरें

नारी वंदन बिल पर राजनीति तेज: Smriti Irani का विपक्ष पर हमला, Akhilesh Yadav को दी चुनौती

चर्चा मे

सीबीएसई 10वीं में सेंट अल हनीफ व एस.ए.एच. एजुकेशनल सेंटर का दबदबा, शत-प्रतिशत रहा परिणाम

चर्चा मे

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर और बाबू प्रसिद्ध नारायण सिंह की जयंती पर भव्य समारोह, 51 विभूतियां सम्मानित

चर्चा मे

मनरेगा भुगतान में लंबित करोड़ों रुपये को लेकर प्रधानों में तीव्र आक्रोश, तत्काल भुगतान की सशक्त मांग

चर्चा मे

विधानसभा पिंडरा के ग्राम सभा दीनापुर में गोष्ठी का आयोजन किया गया।

चर्चा मे

बड़ागांव गांगकला स्थित त्रिपदा पब्लिक स्कूल में सीबीएसई द्वारा जारी परीक्षा का परिणाम 100% रहा।

चर्चा मे