ट्रेंडिंग | Up वाराणसी

जौनपुर में पुलिस मुठभेड़: मोलानापुर फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी करण चौहान गोली लगने से गिरफ्तार

Vivek Kumar

Mon, Nov 10, 2025

37 Views
जौनपुर में पुलिस मुठभेड़: मोलानापुर फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी करण चौहान गोली लगने से गिरफ्तार

थाना मीरगंज क्षेत्र के ग्राम मोलानापुर में हुई फायरिंग की घटना का मुख्य आरोपी करण चौहान आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। बीती रात बंधवा तिराहे पर चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध बाइक सवार को रोकने की कोशिश की, तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई के दौरान आरोपी को गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया था। पकड़े गए अभियुक्त करण चौहान के पास से एक तमंचा, कारतूस और पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ जौनपुर और प्रयागराज जिलों में लगभग डेढ़ दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें हत्या, लूट, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट शामिल हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आतिश कुमार सिंह ने बताया कि मोलानापुर फायरिंग कांड में वांछित यह अपराधी लंबे समय से फरार था और लगातार छिपने की कोशिश कर रहा था।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें

ख़बरें और भी हैं...

लाइव टीवी

ताज़ा ख़बरें

नारी वंदन बिल पर राजनीति तेज: Smriti Irani का विपक्ष पर हमला, Akhilesh Yadav को दी चुनौती

चर्चा मे

सीबीएसई 10वीं में सेंट अल हनीफ व एस.ए.एच. एजुकेशनल सेंटर का दबदबा, शत-प्रतिशत रहा परिणाम

चर्चा मे

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर और बाबू प्रसिद्ध नारायण सिंह की जयंती पर भव्य समारोह, 51 विभूतियां सम्मानित

चर्चा मे

मनरेगा भुगतान में लंबित करोड़ों रुपये को लेकर प्रधानों में तीव्र आक्रोश, तत्काल भुगतान की सशक्त मांग

चर्चा मे

विधानसभा पिंडरा के ग्राम सभा दीनापुर में गोष्ठी का आयोजन किया गया।

चर्चा मे

बड़ागांव गांगकला स्थित त्रिपदा पब्लिक स्कूल में सीबीएसई द्वारा जारी परीक्षा का परिणाम 100% रहा।

चर्चा मे