ट्रेंडिंग | Up वाराणसी

जौनपुर में दर्दनाक घटना: डिप्रेशन से जूझ रहे युवक ने खुद को मारी गोली, मौत से पहले लिखा– “अब मैं जा रहा हूँ, परिवार का ख्याल रखना

Vivek Kumar

Wed, Oct 22, 2025

39 Views
जौनपुर में दर्दनाक घटना: डिप्रेशन से जूझ रहे युवक ने खुद को मारी गोली, मौत से पहले लिखा– “अब मैं जा रहा हूँ, परिवार का ख्याल रखना

जौनपुर के मीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बभनियांव में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई जब प्रवीण मिश्रा नामक युवक की गोली लगने से मौत* की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस और उच्चाधिकारी तत्काल मौके पर पहुँचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतक काफी समय से डिप्रेशन में था और दो दिन पहले ही मुंबई से घर लौटा था। घटना से पहले उसने अपने मोबाइल पर स्टेटस डालकर लिखा था — “अब मैं जा रहा हूँ, मेरे परिवार का ख्याल रखना।”

परिजनों ने बताया कि मृतक के शव के पास से एक असलहा बरामद हुआ था, जिसे उन्होंने भयवश हटा दिया था। पुलिस द्वारा असलहे की बरामदगी और फोरेंसिक जांच की प्रक्रिया जारी है।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आतिश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक का आपराधिक इतिहास भी रहा है। थाना मीरगंज प्रभारी को सभी बिंदुओं पर गहन जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह घटना समाज में बढ़ते मानसिक तनाव और अवसाद की गंभीर समस्या की ओर भी संकेत करती है।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें

ख़बरें और भी हैं...

लाइव टीवी

ताज़ा ख़बरें

नारी वंदन बिल पर राजनीति तेज: Smriti Irani का विपक्ष पर हमला, Akhilesh Yadav को दी चुनौती

चर्चा मे

सीबीएसई 10वीं में सेंट अल हनीफ व एस.ए.एच. एजुकेशनल सेंटर का दबदबा, शत-प्रतिशत रहा परिणाम

चर्चा मे

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर और बाबू प्रसिद्ध नारायण सिंह की जयंती पर भव्य समारोह, 51 विभूतियां सम्मानित

चर्चा मे

मनरेगा भुगतान में लंबित करोड़ों रुपये को लेकर प्रधानों में तीव्र आक्रोश, तत्काल भुगतान की सशक्त मांग

चर्चा मे

विधानसभा पिंडरा के ग्राम सभा दीनापुर में गोष्ठी का आयोजन किया गया।

चर्चा मे

बड़ागांव गांगकला स्थित त्रिपदा पब्लिक स्कूल में सीबीएसई द्वारा जारी परीक्षा का परिणाम 100% रहा।

चर्चा मे