ट्रेंडिंग | Up वाराणसी

जौनपुर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल — कई थानेदारों के तबादले, त्रिवेणी सिंह बने एसओजी प्रभारी

Vivek Kumar

Tue, Oct 7, 2025

51 Views
जौनपुर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल — कई थानेदारों के तबादले, त्रिवेणी सिंह बने एसओजी प्रभारी

जौनपुर। जनपद की कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। जनपदीय पुलिस स्थापना समिति के साथ विचार-विमर्श के उपरांत कई निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के थानों में तबादले और नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं।

नवीन तबादला सूची के अनुसार —

  • निरीक्षक अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक बरसठी से स्थानांतरित होकर बने प्रभारी निरीक्षक मुंगराबादशाहपुर।
  • निरीक्षक किरन कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक मुंगराबादशाहपुर से स्थानांतरित होकर बने प्रभारी निरीक्षक शाहगंज।
  • निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक शाहगंज से बनेंगे प्रभारी निरीक्षक केराकत।
  • निरीक्षक देवानन्द रजक, पुलिस लाइन्स से बनाए गए प्रभारी निरीक्षक बरसठी।
  • उपनिरीक्षक प्रकाश शुक्ल, गामा टीम से बनेंगे थानाध्यक्ष जफराबाद।
  • उपनिरीक्षक रमेश कुमार, थानाध्यक्ष जफराबाद से स्थानांतरित होकर बने व.उ.नि. मड़ियाहूँ।
  • उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह, व.उ.नि. शाहगंज से बने थानाध्यक्ष खेतासराय।
  • उपनिरीक्षक त्रिवेणी सिंह, थानाध्यक्ष केराकत से बने प्रभारी एसओजी टीम।
  • उपनिरीक्षक रामाश्रय राय, थानाध्यक्ष खेतासराय से बने प्रभारी स्वाट टीम।
  • उपनिरीक्षक मंजय यादव, प्रभारी गामा टीम से बने व.उ.नि. शाहगंज।

आदेश जारी कर सभी अधिकारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस विभाग का यह फेरबदल अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को और सशक्त बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें

ख़बरें और भी हैं...

लाइव टीवी

ताज़ा ख़बरें

नारी वंदन बिल पर राजनीति तेज: Smriti Irani का विपक्ष पर हमला, Akhilesh Yadav को दी चुनौती

चर्चा मे

सीबीएसई 10वीं में सेंट अल हनीफ व एस.ए.एच. एजुकेशनल सेंटर का दबदबा, शत-प्रतिशत रहा परिणाम

चर्चा मे

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर और बाबू प्रसिद्ध नारायण सिंह की जयंती पर भव्य समारोह, 51 विभूतियां सम्मानित

चर्चा मे

मनरेगा भुगतान में लंबित करोड़ों रुपये को लेकर प्रधानों में तीव्र आक्रोश, तत्काल भुगतान की सशक्त मांग

चर्चा मे

विधानसभा पिंडरा के ग्राम सभा दीनापुर में गोष्ठी का आयोजन किया गया।

चर्चा मे

बड़ागांव गांगकला स्थित त्रिपदा पब्लिक स्कूल में सीबीएसई द्वारा जारी परीक्षा का परिणाम 100% रहा।

चर्चा मे