ट्रेंडिंग | Up वाराणसी

कोर्ट ले जा रही महिला कैदियों की गाड़ी में लगी आग

Vivek Kumar

Tue, Apr 30, 2024

6 Views
कोर्ट ले जा रही महिला कैदियों की गाड़ी में लगी आग

कैदियों व पुलिसकर्मियों ने कूदकर बचाई जान

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के हजरतगंज में राजभवन गेट नंबर 14 के निकट सोमवार को जिला जेल से महिला कैदियों को कोर्ट ले जा रही गाड़ी में अचानक आग लग गई। हादसे के कारण वहां अफरातफरी मच गई। आननफानन गाड़ी में बैठी नौ महिला कैदियों और 14 पुलिसकर्मियों समेत 23 लोगों ने कूद कर अपनी जान बचाई। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने दो गाड़ियों से आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। राजभवन गेट नंबर 14 के पास दोपहर 12 बजे कैदियों को ले जा रही पुलिस गाड़ी के इंजन से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते गाड़ी से आग की तेज लपटें उठने लगीं। आग देख लोग चीख पुकार मचाने लगे। आननफानन चालक ने गाड़ी सड़क किनारे लगाई। इसके बाद महिला कैदियों व पुलिसकर्मियों समेत 23 लोगों ने गाड़ी से कूदकर जान बचाई। एफएसओ हजरतगंज राम कुमार रावत के मुताबिक आग से कोई हताहत नहीं हुआ है। आग पर आधे घंटे में काबू पा लिया गया। हालांकि, तब तक पुलिस गाड़ी तब तक काफी हद तक जल चुकी थी।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें

ख़बरें और भी हैं...

लाइव टीवी

ताज़ा ख़बरें

वीवीआईपी कार्यक्रम की तैयारियों के दृष्टिगत BLW स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते जिलाधिकारी व पुलिस कमिश्नर

चर्चा मे

नारी वंदन बिल पर राजनीति तेज: Smriti Irani का विपक्ष पर हमला, Akhilesh Yadav को दी चुनौती

चर्चा मे

सीबीएसई 10वीं में सेंट अल हनीफ व एस.ए.एच. एजुकेशनल सेंटर का दबदबा, शत-प्रतिशत रहा परिणाम

चर्चा मे

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर और बाबू प्रसिद्ध नारायण सिंह की जयंती पर भव्य समारोह, 51 विभूतियां सम्मानित

चर्चा मे

मनरेगा भुगतान में लंबित करोड़ों रुपये को लेकर प्रधानों में तीव्र आक्रोश, तत्काल भुगतान की सशक्त मांग

चर्चा मे

विधानसभा पिंडरा के ग्राम सभा दीनापुर में गोष्ठी का आयोजन किया गया।

चर्चा मे