ट्रेंडिंग | Up वाराणसी

गाजीपुर में समाजसेवी अमितेश मिश्रा पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे – एक बदमाश को लगी गोली, दो फरार

Vivek Kumar

Fri, Oct 10, 2025

37 Views
गाजीपुर में समाजसेवी अमितेश मिश्रा पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे – एक बदमाश को लगी गोली, दो फरार

गाजीपुर। करंडा थाना क्षेत्र के तुलापट्टी उर्फ ब्राह्मणपुरा गांव में शुक्रवार सुबह करीब 7:45 बजे उस वक्त सनसनी फैल गई, जब बाइक सवार तीन बदमाशों ने समाजसेवी अमितेश मिश्रा पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। उस समय अमितेश गांव में योगेश दुबे के घर के बाहर तीन लोगों के साथ बैठे थे।

फायरिंग के दौरान अमितेश मिश्रा ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश को दोनों पैरों में गोली लगी। घायल बदमाश को मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने पकड़ लिया, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने पकड़े गए बदमाश को पुलिस के हवाले कर दिया है।

सूत्रों के अनुसार, घटना के समय अमितेश मिश्रा को सुरक्षा के लिए मिले दोनों गनर स्नान कर रहे थे, जिसका फायदा उठाकर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, यह मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है।

गौरतलब है कि नवंबर 2017 में अमितेश के भाई और दैनिक जागरण के संवाददाता राजेश मिश्रा की भी बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना ने एक बार फिर से क्षेत्र में दहशत और तनाव का माहौल पैदा कर दिया है।

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए भेज दिया है और फरार दो आरोपियों की तलाश में व्यापक अभियान शुरू कर दिया है। मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि स्थिति नियंत्रण में बनी रहे।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें

ख़बरें और भी हैं...

लाइव टीवी

ताज़ा ख़बरें

नारी वंदन बिल पर राजनीति तेज: Smriti Irani का विपक्ष पर हमला, Akhilesh Yadav को दी चुनौती

चर्चा मे

सीबीएसई 10वीं में सेंट अल हनीफ व एस.ए.एच. एजुकेशनल सेंटर का दबदबा, शत-प्रतिशत रहा परिणाम

चर्चा मे

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर और बाबू प्रसिद्ध नारायण सिंह की जयंती पर भव्य समारोह, 51 विभूतियां सम्मानित

चर्चा मे

मनरेगा भुगतान में लंबित करोड़ों रुपये को लेकर प्रधानों में तीव्र आक्रोश, तत्काल भुगतान की सशक्त मांग

चर्चा मे

विधानसभा पिंडरा के ग्राम सभा दीनापुर में गोष्ठी का आयोजन किया गया।

चर्चा मे

बड़ागांव गांगकला स्थित त्रिपदा पब्लिक स्कूल में सीबीएसई द्वारा जारी परीक्षा का परिणाम 100% रहा।

चर्चा मे