ट्रेंडिंग | Up वाराणसी

आज़मगढ़ में मुकदमे से नाम निकालने के लिए घूस लेने के मामले में सीओ पर FIR

Vivek Kumar

Wed, Feb 7, 2024

12 Views
आज़मगढ़ में मुकदमे से नाम निकालने के लिए घूस लेने के मामले में सीओ पर FIR

सिपाही-होमगार्ड हुए थे गिरफ्तार
~~~
आजमगढ़ में क्षेत्राधिकारी लालगंज कार्यालय से मंगलवार को भ्रष्टाचार निवारण टीम ने एक सिपाही और होमगार्ड को 15 हजार नकद घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा था। इनके खिलाफ मुकदमे से नाम निकलवाने के नाम पर पैसे मांगने की शिकायत की गई थी। इसी मामले में एंटी करप्शन टीम ने सिधारी थाने में दर्ज कराए गए मुकदमे में सीओ लालगंज हितेंद्र कृष्ण को भी नामजद किया है।
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मसीरपुर निवासी सूरज ने भ्रष्टाचार निवारण टीम से शिकायत की थी कि एक मुकदमे से नाम निकालने के नाम पर सीओ लालगंज कार्यालय में तैनात सिपाही उमेश व होमगार्ड राजेश ने उससे 15 हजार रुपये की मांग की है। इस शिकायत पर योजनाबद्ध तरीके से एंटी करप्शन टीम ने सीओ कार्यालय पर मंगलवार को घेराबंदी की और दोनों को रंगे हाथ पकड़कर सिधारी थाने लेकर आई।
सिधारी थाने पर मुकदमा पंजीकृत कराया गया। इसमें सिपाही उमेश और होमगार्ड राजेश के साथ सीओ हितेंद्र कृष्ण का भी नाम शामिल है। सिधारी थाने में दी अपनी तहरीर में भ्रष्टाचार निवारण टीम आजमगढ़ के प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह ने बताया कि पूछताछ में रंगे हाथ पकड़े गए सिपाही उमेश ने बताया कि वह सीओ लालगंज हितेंद्र कृष्ण की विवेचना का काम देखता है और उन्हीं के कहने पर सूरज से मुकदमे से नाम निकालने के लिए 15 हजार रुपये की मांग की थी। इसी आधार पर दर्ज मुकदमे में सिपाही उमेश, होमगार्ड राजेश के साथ ही सीओ हितेंद्र कृष्ण भी नामजद किए गए हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें

ख़बरें और भी हैं...

लाइव टीवी

ताज़ा ख़बरें

वीवीआईपी कार्यक्रम की तैयारियों के दृष्टिगत BLW स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते जिलाधिकारी व पुलिस कमिश्नर

चर्चा मे

नारी वंदन बिल पर राजनीति तेज: Smriti Irani का विपक्ष पर हमला, Akhilesh Yadav को दी चुनौती

चर्चा मे

सीबीएसई 10वीं में सेंट अल हनीफ व एस.ए.एच. एजुकेशनल सेंटर का दबदबा, शत-प्रतिशत रहा परिणाम

चर्चा मे

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर और बाबू प्रसिद्ध नारायण सिंह की जयंती पर भव्य समारोह, 51 विभूतियां सम्मानित

चर्चा मे

मनरेगा भुगतान में लंबित करोड़ों रुपये को लेकर प्रधानों में तीव्र आक्रोश, तत्काल भुगतान की सशक्त मांग

चर्चा मे

विधानसभा पिंडरा के ग्राम सभा दीनापुर में गोष्ठी का आयोजन किया गया।

चर्चा मे