ट्रेंडिंग | Up वाराणसी

अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों का लिया जायजा

Vivek Kumar

Mon, Nov 24, 2025

34 Views
अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों का लिया जायजा

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को अयोध्या पहुंचे, जहां उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में आयोजित होने वाले ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों का निरीक्षण किया। यह ऐतिहासिक कार्यक्रम मंगलवार 25 नवंबर को आयोजित होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वज फहराएंगे।

सीएम योगी ने मंदिर परिसर के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया और अधिकारियों से सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन व आमजन की सुविधा से जुड़ी तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली। इससे पहले उन्होंने हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

प्रधानमंत्री मोदी का अयोध्या एयरपोर्ट से साकेत महाविद्यालय तक हेलीकॉप्टर से पहुंचना प्रस्तावित है। इसके बाद साकेत महाविद्यालय से श्रीराम जन्मभूमि मंदिर तक भव्य रोड शो निकाला जाएगा। लगभग एक किमी लंबे रामपथ को प्रशासन ने आठ जोन में बांटा है।

प्रत्येक जोन में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं पारंपरिक शैली में थाली, आरती, फूल-माला और नमस्कार मुद्रा के साथ प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगी। प्रशासन ने विभिन्न समाजों और समूहों की इन महिलाओं को विशेष जिम्मेदारी दी है।

ध्वजारोहण समारोह को भव्य और सुरक्षित बनाने हेतु प्रशासन सभी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें

ख़बरें और भी हैं...

लाइव टीवी

ताज़ा ख़बरें

नारी वंदन बिल पर राजनीति तेज: Smriti Irani का विपक्ष पर हमला, Akhilesh Yadav को दी चुनौती

चर्चा मे

सीबीएसई 10वीं में सेंट अल हनीफ व एस.ए.एच. एजुकेशनल सेंटर का दबदबा, शत-प्रतिशत रहा परिणाम

चर्चा मे

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर और बाबू प्रसिद्ध नारायण सिंह की जयंती पर भव्य समारोह, 51 विभूतियां सम्मानित

चर्चा मे

मनरेगा भुगतान में लंबित करोड़ों रुपये को लेकर प्रधानों में तीव्र आक्रोश, तत्काल भुगतान की सशक्त मांग

चर्चा मे

विधानसभा पिंडरा के ग्राम सभा दीनापुर में गोष्ठी का आयोजन किया गया।

चर्चा मे

बड़ागांव गांगकला स्थित त्रिपदा पब्लिक स्कूल में सीबीएसई द्वारा जारी परीक्षा का परिणाम 100% रहा।

चर्चा मे